

बिलासपुर। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्श पूर्ण होने पर देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज जिले भर में शिवालयों में रूद्राभिशेक व दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सभी मंडलो नगरों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किये।
इस अवसर पर आज जेल रोड स्थित शिव मंदिर में विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने विधिवत भगवान भोलेनाथ का पूजन कर ओंकार मंत्र का जाप किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर क्षेत्रवासियों की मंगल कामना हेतु आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन चेतना अटूट आस्था और आत्म सम्मान का उत्सव है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि कठिनतम परिस्थितियों में भी भारत ने अपनी संस्कृति विश्वास और अस्मिता की रक्षा की है। सोमनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास रहा है जो राश्ट्र की अविरल शक्ति और पुर्नजागरण का प्रतीक है। यह पर्व स्वाभिमान से संकल्प और संकल्प से सशक्त एवं विकसित भारत की यात्रा को प्रभावी बनाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारे धार्मिक स्थलों का पुर्ननिर्माण आस्था भक्ति एवं सनातन संस्कृति के पुर्नजागरण का मार्ग प्रशस्त करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान की वह अमरगाथा है जो बार-बार पुर्नस्थापित हुई
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मंत्री चंदना गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, महेश चंद्रिकापुरे, दुर्गेश पाण्डेय, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, मोनू रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
