

जशपुर नगर में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र की है।
यहां रहने 26 वर्षीय युवती मूकबधिर होने के साथ-साथ मानसिक रूप से कमजोर भी है। नए साल में घटना वाली दोपहर उसकी छोटी बहन अपने पिता के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जबकि उसके भाई भाभी खेत में काम कर रहे थे । इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी ।
शाम करीब 4:00 जब यह लोग लौटे तो दिव्यांग युवती घर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर वह घर के पास स्थित गौशाला में मिली, जहां गांव का ही माइकल टोप्पो उसके साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। युवती के शरीर पर नीचे वस्त्र नहीं थे। जब पीड़िता की छोटी बहन ने युवक को डांटा तो वह अपने कपड़े पहन कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। इधर मुख बधिर और मानसिक विकलांग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है।
