राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत कल होगा वाकाथन व एरोबिक्स कार्यक्रम


बिलासपुर।
भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जिला पुलिस बिलासपुर के सौजन्य एवं तत्वाधान में कल 4 जनवरी को वाकाथन एवं एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 7 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन बिलासपुर में होगा।
यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में नागरिक संगठनों, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, यातायात सुरक्षा से जुड़े संगठनों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
इसके अलावा महिला, बच्चे, दिव्यांगों के सेवा से जुड़े संगठन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, पुलिस कैडेट कोर, नगर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्थाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल व नागरिक सेवा संगठनों के साथ ही आपात सेवाओं से जुड़े एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम में प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, युवा, माताएं-बहनें, गणमान्य नागरिक और शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यातायात पुलिस ने जिलेवासियों से इस आयोजन में सहभागी बनकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है।
यातायात जिला पुलिस बिलासपुर ने सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओं और आम नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!