

बिलासपुर।
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोनी पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में संभावित रूप से शांति भंग करने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें
पहला आरोपी रोहन पटेल (20 वर्ष), पिता स्व. अरुण पटेल, निवासी बड़ी कोनी पटेल पारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर है।
दूसरा आरोपी संतु मनहर (35 वर्ष), पिता फागु राम मनहर, निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर है।
कोनी पुलिस ने बताया कि इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोकना है। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
