

बिलासपुर।
भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने आवास पर जन दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
जन दर्शन कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य रियाज़ अशरफी, अभिलेश यादव, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
