भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां: सवन्नी को जांजगीर, रजनीश को खरसिया का प्रभार; प्रकोष्ठों में भी बड़ा बदलाव

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा जारी आदेश में जिले के तीन प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

नए आदेश के अनुसार क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी (सक्नी) को जांजगीर-चांपा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सवन्नी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और पार्टी का मानना है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय को पामगढ़ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं पूर्व विधायक रजनीश सिंह को खरसिया विधानसभा का प्रभार दिया गया है। स्थानीय सियासत और संगठनात्मक ढांचे की उनकी समझ को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि खरसिया क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा।

प्रकोष्ठों में भी नई जिम्मेदारियां

पार्टी ने प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां की हैं।

  • रजनीश पांडे को चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
  • पेशीराम जायसवाल को आरटीआई प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
  • प्रवीण कुमार दुबे को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी का कहना है कि प्रकोष्ठों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया अब और तेज होगी।

जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति

भाजपा ने तीन जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति भी की है—

  • हर्षिता पांडेय – बेमेतरा
  • रामदेव कुमावत – जांजगीर-चांपा
  • ब्रजेंद्र शुक्ला – कोरबा

पार्टी ने इन सभी नियुक्तियों को आगामी चुनौतियों और संगठन विस्तार की रणनीति का अहम हिस्सा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!