

बिलासपुर। त्योहारी सीजन में शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने सिविल लाइन पुलिस ने सघन कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 7 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 10 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में पूरे थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा, और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कई संदिग्धों की जांच की गई।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपीगण इस प्रकार हैं —
- देवराज यादव (22 वर्ष), निवासी कुदुदंड, थाना तोरवा
- सौरभ सिंह (29 वर्ष), निवासी विकास नगर, थाना सिविल लाइन
- सतीश साहू (25 वर्ष), निवासी भरनी, थाना सकरी
- वेदप्रकाश कौशले (42 वर्ष), निवासी कुदुदंड पंप हाउस के पास
- अभिषेक एक्का (32 वर्ष), निवासी मंगला मेन रोड, कमल डीजे के पास
- बल्लू सूर्यवंशी (46 वर्ष), निवासी कुदुदंड पंप हाउस के पास
इन सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
वहीं, अशांति फैलाने वाले निम्नलिखित व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है —
- दीपू यादव (40 वर्ष), निवासी मिनोचा कॉलोनी
- आकाश राव उर्फ टिल्लू (23 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
- आदित्य सिंगरौल (19 वर्ष), निवासी मंगला धुरीपारा
- सिद्धार्थ यादव उर्फ सिब्बू (19 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है जो सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करते हैं।
