हर वर्ष की भांति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस वर्ष भी होंगे विविध आयोजन

बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह ने बताया कि गुरूवार 25 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे पं.दीनदयाल जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार में स्थित पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुश्पाजंलि अर्पित किया जायेगा।
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, उप-मुख्यमंत्री छ.ग. शासन अरूण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुश्पाजंलि पश्चात उद्यान में श्रम दान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक ने 25 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं को पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपध्याय की जयंती पर संगोष्ठी, विशिष्टजन सम्मान एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी के तहत् 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला भाजपा बिलासपुर शहर द्वारा संगोश्ठी, विशिश्ठजन सम्मान एवं आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेश द्वारा तय वक्ता के रूप में वित्त वाणिज्यकर मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा विशेश रूप से उपस्थित रहेंगे, वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!