विधवा महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार

शादी का झांसा देखकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी का भी एक मामला दर्ज है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला के साथ घोड़ा डीह कोटा निवासी 29 वर्षीय महेंद्र बंजारे की जान पहचान थी, जिसने महिला के साथ विवाह का वायदा किया था। इसी वायदे के भरोसे उसने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाएं। इसकी शिकायत महिला ने कोटा थाने में की थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को चोरी के एक अन्य मामले में भी महेंद्र बंजारे की तलाश थी। इधर साइबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छुपा हुआ है। इसके बाद कोटा पुलिस की एक टीम ने महेंद्र बंजारे को चोरी और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!