दिनदहाड़े घर में घुसकर विशालकाय महिलाओं ने धमकाते हुए किया लूटपाट,  महिलाओं का कहना है कि सम्मोहित कर की गई यह लूटपाट

सरकंडा क्षेत्र के अरविंद नगर में दिनदहाड़े चार महिलाओं ने घर में घुसकर घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को डराते हुए 11000 रु और अन्य सामग्री लूट लिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि चारों महिलाओं ने घर में मौजूद महिला को सम्मोहित कर यह लूटपाट किया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अरविंद नगर बंधवापारा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के अरविंद नगर बंधवा पारा में शिक्षक चंद्र प्रकाश साहू का मकान है। 2 दिसंबर सोमवार को वे घर पर नहीं थे। उनके पीछे घर पर उनकी पत्नी शीतला साहू और बच्चे मौजूद थे।

2 दिसंबर दोपहर करीब 12:15 गली में एक डीजल ऑटो रिक्शा आकर रुका, जिसमें से विशाल कदकाठी की चार महिलाएं उतरी। आशंका जताई जा रही है कि वह महिलाएं नहीं किन्नर थी। चारों महिलाएं आसपास घरों का मुआयना करने लगी इसके बाद यह सभी धड़धड़ाते हुए चंद्र प्रकाश साहू के घर घुस गई। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते इसके पहले ही उन लोगों ने महिलाओं और बच्चों को डराना शुरू कर दिया । बच्चों को मारने की धमकी देते हुए इन महिलाओं ने उनसे 11,000 रुपए ले लिए। इतना ही नहीं जाते समय वे घर के जूते चप्पल, गेहूं, मसूर भी अपने साथ ऑटो में लेकर चले गए। घर में मौजूद महिला और बच्चों का कहना है कि धमकाने के अलावा उन लोगों ने ऐसा कुछ जादू किया था जिससे वे सम्मोहित होकर उनकी बात मानते चले गए।

इधर चंद्र प्रकाश साहू के लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। यह महिलाएं ऑटो क्रमांक D 468 सीजी 10 X 9353 में सवार होकर पहुंची थी। हैरानी की बात तो यह है जब शीतला साहू और चंद्र प्रकाश साहू पूरे मामले की शिकायत के लिए सरकंडा थाना पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत लेकर उन्हें चलता कर दिया और दो दिन बाद भी पुलिस झांकने तक नहीं आई।


इधर शीतला साहू ने बताया कि पुलिस ने कहा कि उनके घर भी इस तरह से महिलाएं आई थी इसलिए उन्होंने मामले को बहुत हल्के से लिया है। यह घटना इस बात की ओर इशारा कर रही है कि कोई भी अपने घर पर सुरक्षित नहीं है। इस तरह से दिनदहाड़े घर में घुसकर कोई भी लूटपाट कर ले जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!