गृह निर्माण चुनाव में निर्विरोध चुने गए संजीव और इरशाद अली, संजीव अध्यक्ष, इरशाद बने उपाध्यक्ष, विरोधियों का भी मिला साथ

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था। इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने जीत हासिल की।


साखन व इरशाद ने लगाई वोट की सेंचुरी


गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए। इसके बाद इरशाद अली 101 वोट, संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से जीते।


आशीर्वाद पैनल का विजयी अभियान जारी


संचालक मंडल चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस चुनाव में नौ में से आठ पदों पर आशीर्वाद पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है।

More From Author

40 साल के व्यक्ति ने नाबालिग को भगाकर उसके साथ किया दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

विश्वेश्वर पटेल बनाए गए छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष , धर्म समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र ने किया फैसले का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।