आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा एट्रोसिटी एक्ट के आरोप में लंबे समय से फरार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन गिरफ्तार

आकाश दत्त मिश्रा

आखिरकार कांग्रेसी नेता, पूर्व पार्षद एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। अलग-अलग तीन मामलों में अपराध दर्ज होने के बाद से ही पुलिस को अकबर खान और तैयब हुसैन की तलाश थी। अकबर खान तो गिरफ्तार होकर जमानत पर भी छूट गया लेकिन तैयब लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। जानकारी मिली है कि तैय्यब हुसैन उर्फ दादा ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जिला पुलिस के सामने पेश होने को कहा। तैयब हुसैन जिला कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने की फिराक में था कि इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को लग गई और उसने आत्मसमर्पण से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।


तैय्यब कांग्रेस का वह दबंग नेता है जिसने तत्कालीन विधायक शैलेश पांडे का गिरेबान पकड़ लिया था। आत्महत्या के लिए मजबूर करने और एट्रोसिटी एक्ट के मामले में पुलिस को तैय्यब हुसैन की तलाश थी। तैय्यब हुसैन और अकबर खान के खिलाफ सकरी में सिद्धांत नागवंशी आत्महत्या मामले में धारा 306 का अपराध दर्ज है। सरकंडा में भी पूर्व कांग्रेसी नेता रज्जब अली आत्महत्या के मामले में भी अकबर खान और तैयब हुसैन आरोपी है। यह सभी मामले जबरन जमीन हथियाने से संबंधित है। सिविल लाइन थाने में भी संगीता बंजारे ने दोनों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज किया था। इन तीनों मामले में पहले ही अकबर खान गिरफ्तार हो चुका है। इधर आत्मसमर्पण की फिराक में तैयब हुसैन भी गिरफ्तार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। इधर तैय्यब हुसैन की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!