अपोलो अस्पताल के संस्था प्रमुख अरनव एस राहा का किया गया सम्मान

राष्ट्रीय व्यापार मेला के दूसरे दिन आयोजन समिति ने बिलासपुर शहर के विकास में सहभागी युवाओं को सम्मानित किया। इसी तारतम्य में स्वास्थ्य सेवाओं में विशिष्ट सहभागिता हेतु अरनव एस राहा, संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर का, बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव के द्वारा सम्मान किया गया।
विदित हो कि अरनव एस राहा का स्वास्थ्य के क्षेत्र में 21 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव रहा है इन्होंने मणिपाल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, बी के बिरला हॉस्पिटल, कोलंबिया एशिया एवं, विभिन्न कारपोरेट अस्पताल में अपनी सेवाएं दी हैं। श्री राहा टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की मास्टर्स डिग्री एवं सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम आईआईएम कोलकाता से प्रशिक्षण प्राप्त किया, साथ ही श्री राहा केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!