बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलने पहुंचे अमरजीत सिंह दुआ और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

स्वास्थ्य मंत्री से मिले अमरजीत सिंह दुआ

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिम्स अस्पताल के निरिक्षण उपरांत छग भवन पहुचेज़ जहा पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत दुआ द्वारा उनका स्वागत किया गया| इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद विजय ताम्रकार राजेश मिश्रा ऋषभ चतुर्वेदी महर्षि बाजपेई विवेक ताम्रकार एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

महिला मोर्चा ने भी की स्वास्थ्य मंत्री से भेंट

छत्तीसगढ़ भवन में बिलासपुर भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वागत के लिए उमड़ पड़े । इस अवसर पर बिलासपुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में महिला मोर्चा की भी अहम भूमिका है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे महिला कार्यकर्ताओं से बुके नहीं लेते बल्कि वह उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!