

आनन्द निकेतन दिव्यांग विद्यालय में नव वर्ष 2024 का स्वागत बहुत ही उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया। सर्व प्रथम शाला के छात्र छात्राओं व स्टाफ द्वारा संस्था प्रमुख वीना अग्रवाल व सचिव डा सत्यभामा अवस्थी का पुष्पों व अपने हाथ से बनाये ग्रीटिंग कार्ड्स से स्वागत किया गया। संस्था की ओर से ठंड कौओं देखते हुए सभी बच्चों व स्टाफ को स्वेटर दिये गये। संस्था के नाम के बेजेज भी बनवाये गए हैं इस वर्ष जिन्हें आज उपस्थित सभी सदस्यों स्टाफ व छात्र छात्राओं को दिया गया। स्वयं अध्यक्ष द्वारा सचिव सत्यभामा अवस्थी, प्राचार्य शोभना शुक्ला, अनीता मिश्रा, हेमन्त डिक्सेना बाकी स्टाफ व कुछ बच्चों को बज लगाया गया। बच्चों को बिस्किट व टाफी वितरित की गई। छात्रों द्वारा की जा रही बागवानी जिसमें फूल व मौसमी सब्जी भाजी लगाई गई है। का अवलोकन वीना अग्रवाल द्वारा किया गया व छात्ती की सराहना करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा। ऐसा कहा गया। स्टाफ द्वारा अपनी ओर से अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह् भेट किया गया। अध्यक्ष व सचिव ने आज बच्चों के साथ स्कूल में ही तैयार किये गए स्वादिष्ट भजिया मुंगोड़ी व हलवे का नाश्ता किया। बेज लगे स्वेटर पहन कर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी।

