रेलवे पुलिस ने पकड़ा डेढ़ लाख से अधिक का गांजा

रेलवे पुलिस ने उसलापुर में गांजा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक मेन गेट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं। यह दोनों कटनी जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों ही वहां से खिसकने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों को रोक। उनके पास गहरे नीले रंग और ग्रे रंग का बिट्टू बैठा था। पुलिस ने सतना निवासी मनीष सिंह और शुभकरण सिंह के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर खाकी रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ 4-4 पैकेट निकला, जिसमें 8 किलो गांजा मौजूद था। इस 8 किलो गांजे की कीमत 1 लाख 60,000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!