मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर भाजपा नेताओं ने की सौजन्य भेंट

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के आगमन पर सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के हेलीपेड में पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, अंकित गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
15:06