छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट में कल 9 मंत्री लेंगे शपथ, अमर और धरमलाल को नहीं मिली कैबिनेट में जगह, हालांकि एक मंत्री पद अब भी है खाली, देखिए किन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. लक्ष्मी राजवाड़े

एक मंत्री पद अभी भी खाली

साय की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धर्मलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!