गौ तस्करी और गौ हत्या के विरोध में शिव सैनिकों ने किया प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, गौ हत्यारों का किया पुतला दहन

कैलाश यादव

चुनाव करीब आते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय होने लगे हैं। इनमें से एक शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देवकीनंदन चौक में गौ तस्कर और गौ हत्यारो का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयो में गौ तस्कर और गौ हत्यारो का पुतला दहन किया गया। बिलासपुर में शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन के नेतृत्व में शाम को देवकीनंदन चौक पर जुटे शिव सैनिकों ने प्रदेश में बढ़ते गौ तस्करी पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने के साथ गौ हत्या में संलिप्त लोगों पर धारा 302 लगाने की मांग की। गौ तस्करी और गौ हत्या के विरोध में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। कहा गया कि कांग्रेस हो या फिर भाजपा, सभी राजनीतिक दल स्वयं को गौ भक्त बताते हैं लेकिन पूरे देश में गौ हत्या जारी है। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में गौ तस्करी बढ़ी है, जबकि यहां गौ मांस विक्रय प्रतिबंधित है। शिव सैनिकों ने पूरे देश में गौ हत्या बंद कर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की भी मांग की।

इस दौरान सुनील कुमार झा संतोष कौशल मुकेश देवांगन यशवंत साहू निमेष शर्मा नवीन यादव संजय पवार नवीन भाई बाबा पवार संगीता सोनी मणि शंकर शर्मा सुशील यादव आदित्य कछवाहा अभिषेक दुबे पिंटू धीवार जय सिंह चौहान कमल पाल शैलेंद्र खांडेकर अनिकेत खंडेकर द्वारका प्रसाद नीलमणि कौशिक अजय तिवारी बनवारी लाल केवट सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
18:55