सीएमडी कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका अलीशा अंसारी को मिला राष्ट्रीय इंदिरा गांधी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, अध्यक्ष संजय दुबे ने दी बधाई

पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएमडी कॉलेज की छात्रा अलीशा अंसारी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीशा को यह सम्मान प्रदान किया। बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका अलीशा अंसारी ने पिछले 3 सालों में 837 पौधे लगाए, वही 200 से अधिक पौधे बांटकर उन्हें लगने के लिए दूसरों को प्रेरित किया। इतना ही नहीं जिन पौधों को लगाया गया, उनकी मॉनिटरिंग भी की गई। स्वयं रक्तदान करने के साथ अलीशा ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित क्या इस तरह से उन्होंने 250 से अधिक लोगों की रक्तदान के माध्यम से मदद की। नशा मुक्ति के क्षेत्र में भी अलीशा अंसारी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। अलीशा अंसारी का गोद ग्राम निरसा एवं महाविद्यालय परिसर में विधिक सेवा कार्यों के लिए सत्र 2021-22 हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया गया । इससे पहले प्रदेश में यूनिवर्सिटी को भी बेस्ट राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए सम्मानित किया जा चुका है। शुक्रवार को राष्ट्रपति के हाथों अलीशा का सम्मान होने पर सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन पंडित संजय दुबे, कुलपति आचार्य अर्जुन दिवाकर नाथ बाजपेई, राज्य संपर्क अधिकारी नीता बाजपेई, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉक्टर पी एल चंद्राकर, डॉ के के शुक्ला, रोहित लहरे आदि ने बधाई दी है।
उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और स्वयंसेविका को प्रोजेक्ट के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है ।सीएमडी कॉलेज की स्वयंसेवीका अलीशा अंसारी को गोद ग्राम नेवसा एवं कालेज परिसर में विधिक सेवा कार्यों के आधार पर राज्य शासन ने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका का पुरस्कार प्रदान किया। कॉलेज को यह छठवा राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है । अब बिलासपुर वापसी पर अलीशा के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!