सदभावना सावनोत्सव दुर्ग में
साठ वर्ष से उपर दूल्हा दुल्हन बने नजर आएंगे प्रतिभागी…

दुर्ग . सदभावना छत्तीसगढ़ का पंद्रहवां सवानोत्सव इस वर्ष दुर्ग में आयोजित होने जा रहा है।जिसमे पंजीयन हेतु 10 अगस्त के पूर्व 9827173534 एवम 9516803004 पर संपर्क किया जा सकता है।

सामाजिक सदभाव हेतु दुर्ग भिलाई क्षेत्र के समाज के सभी वर्गों के लिए आयोजित होने वाले उक्त आयोजन में सर्वाधिक आकर्षण साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विवाहित दंपति को बरसो पुरानी यादें ताजा करने वैवाहिक पोशाक मे सम्पूर्ण दूल्हे दुल्हन के रूप मे प्रतिभागियों को उनके जीवन के प्रति सकारात्मक सोच एवम उत्साहित करने उन्हे आयोजन में शामिल कर उनकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन एवम सम्मान किया जाता है। आयोजन की अपेक्षित पंजीयन पूर्ण होने पर अंतिम तिथि के पूर्व ही पंजीयन समाप्त हो सकेगा।
सावन सुंदरी, सावन कपल दुर्ग, सहित अन्य विषय के अतिरिक्त कला साहित्य संस्कृति समाजसेवा हेतु सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सदभावना के सावन उत्सव मे सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित कार्यक्रम में विशेषकर महिला प्रधान विषयों से बच्चों, किशोर, युवा एवम विवाह के सिल्वर जुबली मना चुके जोड़ों को गीत संगीत नृत्य रोचक जानकारी एवम खेल से जोड़ा जाता है।
आयोजन की सफलता के लिए सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल, मेनका, सोनिया, सदभावना संस्थापक राजीव अग्रवाल रवि, सुरेश, शिवाकांत एवम टीम के लोग प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!