बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला, अब कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा होंगे बिलासपुर के नए कलेक्टर

शनिवार को जारी आदेश अनुसार बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला हो गया है। उन्हें कोरबा भेजा गया है। उनके स्थान पर कोरबा के कलेक्टर झा अब बिलासपुर में कलेक्टर होंगे ।छत्तीसगढ़ में 14 IAS अफसरो का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें 2 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए
2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। पांडे के घर कुछ समय पहले ED ने छापा मारा था।

More From Author

बिलासपुर एयरपोर्ट उन्नयन का कार्य प्रगति पर, एयरपोर्ट के मामले पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, अधिवक्ताद्वय ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

गोवंश की रक्षा की कामना के साथ किया गया रुद्रा महा अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।