सरकंडा सुभाष चौक स्थित त्रिदेव मंदिर में 4 जुलाई से 31 अगस्त तक श्रावण मास में पारद शिवलिंग मंदिर में होंगे कई विशेष अनुष्ठान

बिलासपुर के सरकंडा स्थित श्री पितांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में 18 जून से 27 नवंबर तक श्री पितांबरा हवनात्मक यज्ञ एवं श्री महा रूद्र अभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया और महामंडलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी हरिहरानंद स्वामी जी महाराज परम अध्यक्ष देवी संपत मंडल के आशीर्वाद से आयोजन किया जा रहा है ।इस दौरान श्री ब्रह्म शक्ति बगलामुखी देवी, श्री सारदेश्वर पारदेश्वर शिवलिंग , परम ब्रह्मा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन, यज्ञ परिक्रमा का लाभ श्रद्धालु ले रहे हैं। इस त्रिदेव मंदिर में मां बगलामुखी, पारद शिवलिंग और भगवान श्री राम विराजमान है।


इसी क्रम में 4 जुलाई 2023 मंगलवार श्रावण कृष्ण प्रतिपदा से 31 अगस्त 2023 श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव श्री रुद्राभिषेक नमक चमक का आयोजन किया जाना है। नित्य प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर12:00 बजे तक अनुष्ठान होंगे। इस दौरान श्री पितांबरा ब्रह्म शक्ति बगलामुखी देवी मंत्र द्वारा सपाद लक्ष्य 1,25,000 यज्ञ के लिए संकल्प ले सकते हैं। श्रावण मास में 2 माह नित्य प्रति दिन रुद्राभिषेक नमक चमक विधि द्वारा होगा जिसमें यजमान भाग ले सकते हैं । वही मंदिर में होने वाले कन्या पूजन भोजन भंडारा में भी इच्छुक भक्त सहयोग कर सकते हैं। सरकंडा सुभाष चौक स्थित त्रिदेव मंदिर में तीनों देवों की उपस्थिति मंदिर को अलौकिक बना रही है। यहां होने वाले सभी अनुष्ठान भी विधि विधान के साथ संपन्न किए जाते हैं, इसलिए इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
14:22