विधायक रजनीश सिंह के साथ बेलतरा भाजपा ने किया टिफिन बैठक का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के तहत हर विधानसभा में टिफिन बैठक का आयोजन कर रही है उसी तारतम्य में बेलतरा विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक खूंटाघाट रतनपुर में किया गया, इसमें शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से भोजन बनवा कर लाये थे, सबने साथ बैठकर भोजन किया,बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियो पर चर्चा की गई,और उनको जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया,विधायक रजनीश सिंह ने मोदी सरकार के किये गए विकास कार्य और उपलब्धियों की जानकारी दी विधायक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादा किया उनका पूरा किया,मोदी सरकार ने देश की पहचान विश्व मे अलग बनाई है।

विधायक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही आज संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है अब हर कार्यकर्ता हर बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करें,मोदी सरकार के काम और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का हम सब का दायित्व है। इस टिफिन बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक राम साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर,जिला कार्यसमिति सदस्य शंकर दयाल शुक्ला, अनिल पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रहरि,राजेश सुर्यवंशी, मण्डल अध्यक्ष जनक देवांगन,धनंजय त्रिपाठी,लक्ष्मी कश्यप,ब्रिजेंद्र शुक्ला,प्रणव शर्मा, मनीष कौशिक,रामकिशोर देवांगन,संतोष दुबे,दिनेश सिंह,नारद साहू,शैलू गोरख,श्याम सारथी,योगेश्वर दुबे,सुनील श्रीवास,गंगा साहू,राजेन्द्र साहू,रघु पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!