युवा कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी की लड़ाई के मामले में दो और फरार आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस की आपसी गुटबाजी में गैंगवार के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट और हत्या के प्रयास के इस मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 2 जून को रामा मैग्नेटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस नेता ग्राम मोहतरा निवासी विश्वजीत सिंह अनंत के साथ पूर्व विवाद में नितेश सिंह ठाकुर और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इस घटना के बाद विश्वजीत सिंह अनंत को अपोलो में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इस मामले में सतनामी समाज ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी तो वही बदले में राजपूतों ने भी मामले को राजनीतिक रंग देने का विरोध किया था। आपसी मारपीट और मामले को जातीय रंग देने के विरोध में दोनों ही पक्ष के नेताओ को युवा कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।


इस कार्यवाही के बाद मुख्य आरोपी नितेश सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, विशाल सिंह और उमेश सिंह ठाकुर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में फरार दो और आरोपी ग्राम भदौरा मस्तूरी निवासी अभिषेक सिंह और ग्राम किरारी मस्तूरी निवासी संदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 341 294 323 506 34 147 148 149 एससी एसटी एक्ट की धारा लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
02:36