कांग्रेस के राज में प्रदेश में महिला अपराध चरम पर है, 4 साल में हत्या एवं छेड़छाड़ की घटनाओं ने प्रदेश में बनाया भय का वातावरण – जयश्री

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि कांग्रेस राज में पिछले सवा चार साल में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अपराध के मामलों की वजह से शर्मसार हो रहा है। प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं ने तो महिलाओं के मन में ऐसा डर बना दिया है कि उन्हें अब घर से निकलने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि अगर फरवरी माह की घटनाओं पर नजर डाले तो प्रदेश में गुढ़ियारी क्षेत्र में एक महिला की घर घुसकर हत्या कर दी जाती है तो वहीं 16 फरवरी को भिलाई में सात साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आता है। 17 फरवरी को भिलाई में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित होती है। 18 फरवरी को आरंग थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की नाकाम कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी जाती है। 19 फरवरी को राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के घर घुसकर उसके ऊपर चापड़ से हमला कर उसे घायल करने के बाद उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घुमाया गया। नाबालिग की हालत गंभीर है। यह प्रकरण इसलिए भी चिंताजनक है की यह सारा घटनाक्रम थाने से चंद कदम दूर ही चल रहा था और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई घटना यह भी बताती है कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस और कानून के प्रति जरा भी डर नहीं रहा है यदि पुलिस व कानून का भय होता तो आरोपित इस तरह की दुस्साहस ना कर पाता पूरा प्रकरण पुलिस की कार्य क्षमता और संवेदनशीलता पर करारा प्रहार है। इस प्रकार की घटना राज्य की शांतिप्रिय छवि पर धब्बा है महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध समाज हर वर्ग के लिए चिंता का विषय है यह घटना उस समय हुई है जब देशभर से कांग्रेस के दिग्गज रायपुर पहुंच रहे हैं ऐसी स्थिति में पुलिस की किसी भी स्तर पर निष्क्रियता पूरी सरकार की छवि धूमिल हो रही है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इसका पूरा जोर विरोध करती है तथा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही वह बच्ची जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे भगवान से प्रार्थना है।


बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि यह आंकड़ें ही बता रहें है कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्या रही है। दूसरे प्रदेश की घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेताओं की नजर है, परन्तु छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती घटनाओं की ओर उनका जरा भी ध्यान नही जाता। क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध की घटनाओं ने महिलाओं के मन में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रदेश में बढ़ता महिला अपराध का एक बड़ा कारण नशा भी है, जिसे प्रदेश की कांग्रेस ने चुनावी जनघोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके महिलाओं का बहुमूल्य वोट पाया था। आज तक कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के राज में अपराध एवं महिला अपराध की घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जिसका आने वाले समय में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
आज इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया एवं महिलाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया

इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया सह प्रभारी स्मृति जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में जब राजधानी में सरेआम एक वहशी दरिंदा एक युवती को घायल अवस्था में उसके बाल पकड़कर इस तरह रास्ते में घसीट सकता है तो फिर प्रदेश की सुरक्षा पर सवाल उठने लाजमी है। उन्होंने राजधानी और न्याय धानी को असुरक्षित बताते हुए महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए।


पुतला दहन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, स्मृति जैम संध्या सिंह, सुधा गुप्ता, रूपाली गुप्ता, बबीता ताम्रकार, जूही वर्मा, संतोषी देवांगन, दिप्ती देवांगन, राजेश्वरी देवांगन, कंचन दुसेजा, प्रिया संतवानी, शीला डहरिया, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, प्रभा तिवारी, लोकेश्वरी राठौर, शकिना बेगम, अर्चना मल्लेवार, रीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामडे, नीता साहू, माया गुप्ता, सीमा उपाध्याय, गीता वर्मा, नीलम गुप्ता, रीना झा सहित महिला मोर्चा की उपस्थित रहें।

More From Author

आंदोलनकारी छोटे भाजपा नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में सकरी थाने का किया गया घेराव, हर्षिता ने कहा पहले उनके खिलाफ हो एफ आई आर दर्ज

एसटीपी समेत अन्य प्रोजेक्ट के साइट पर काम देखने पहुंचे एमडी,सारे प्रोजेक्ट समय सीमा के भीतर पूर्ण हों पिंक टाॅयलेट को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts