राम कथा से पूर्व शुक्रवार को बिलासपुर में निकली विशाल कलश एवं पोथी यात्रा, हजारों नर- नारी राम भक्त हुए यात्रा में शामिल, कल से पंडित विजय कौशल जी महाराज सुनाएंगे राम कथा

आलोक

बिलासपुर शुक्रवार को राम नाम से गूंज उठा। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में शनिवार 11 फरवरी से आगामी 19 फरवरी तक होने वाले राम कथा से पूर्व शुक्रवार सुबह बिलासपुर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से पारंपरिक पीली साड़ियों में सजी महिलाएं सुबह से ही शिव टॉकीज चौक के पास स्थित जगन्नाथ मंगलम में जुटने लगी थी, जहां से यह विशाल शोभायात्रा कथा स्थल की ओर रवाना हुई। इस शोभायात्रा में राम भक्त हनुमान जी की झांकी मौजूद थी। साथ ही 10 रामायण मानस मंडलिया शोभायात्रा के साथ राम भजन गाते हुए चल रहे थे । इसके अलावा 101 श्रद्धालुओं ने सर पर पोथी और हजारों श्रद्धालुओं ने केसरिया ध्वज थाम रखा था। महिलाएं सर में मंगल कलश लेकर रविंद्र नाथ टैगोर चौक ,पुराना हाईकोर्ट, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंची। रास्ते भर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।


कथा स्थल में विशाल पंडाल और मंच बनकर तैयार है। पंडित विजय कौशल जी महाराज अपनी रामकथा प्रस्तुति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। उनके द्वारा संचालित श्री जी रसोई में सभी को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए अब मानस मर्मज्ञ संत विजय कौशल जी महाराज खुद को उस कार्य के लिए समर्पित कर रहे हैं। यही कारण है कि अब वे रामकथा के लिए अधिक समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए माना जा रहा है कि बिलासपुर में यह उनका अंतिम कार्यक्रम हो सकता है। इसीलिए राम भक्तों में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह है। आयोजन स्थल में भी सर्व सुविधा युक्त पंडाल और मंच बनकर तैयार है जहां श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। वही पार्किंग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पंडाल तक लाने की भी व्यवस्था होगी। आयोजन स्थल पर प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया है। आज शाम 7:00 बजे विजय कौशल जी महाराज आयोजन समिति के सदस्यों से मिलेंगे। उनसे बातचीत कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!