

हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 7 सालो से फरार आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 अक्टूबर 2016 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कारगिल चौक में दुर्गा पूजा का फ्लेक्स लगाने के विवाद में चाकूबाजी हुई थी। दुर्गा पूजा से पहले जीवन सिंह ध्रुव निवासी कस्तूरबा नगर कारगिल चौक में फ्लेक्स लगा रहा था। उसी दौरान चंदन सारथी और उसका साथी दिनेश लालवानी वहां पहुंचे और जीवन को वहां फ्लेक्स लगाने से मना किया। इसी दौरान दिनेश लालवानी ने अपने पास मौजूद चाकू से जीवन पर वार कर दिया।

इस मामले में चाकू मारने वाले दिनेश लालवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन घटना के बाद से उसका साथी चंदन सारथी फरार था। सिविल लाइन पुलिस ने इमलीपाड़ा से 307 के आरोपी चंदन सारथी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 7 साल से फरार था।
