महमंद आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने शिक्षा और संस्कृति के महत्व पर दिया जोर

लाल खदान क्षेत्र के ग्राम महमंद में गायत्री परिवार और स्थानीय नारी शक्ति द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के साथ आरंभ आयोजन का समापन इस रविवार को हुआ। पूर्णाहुति और अन्य अनुष्ठानों के दौरान यहां भाजपा नेता और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या भी शामिल हुए, जिन्होंने यज्ञ में आहुति अर्पित की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के इस युग में महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। एक शिक्षित महिला ना केवल दो परिवारों को सशक्त करती है बल्कि बच्चों का भविष्य भी गढ़ती है।

उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का किस तरह से लाभ लेकर बच्चों को शिक्षित करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य दिया जा सकता है। शिक्षा के साथ उन्होंने संस्कृति पर भी जोर दिया। चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि बिना संस्कार और संस्कृति के मनुष्य भी पशु तुल्य है। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को चंद्र प्रकाश सूर्य के साथ तिलक साहू, तेज राम राठिया,
श्याम कार्तिक, करण सिंह पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!