

चिकन शॉप से मुर्गा चुरा लिया गया। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में रहने वाले अमिदचंद लहरें का मुर्गा दुकान है। 23 और 24 जनवरी के बीच किसी ने उसके चिकन शॉप के दरवाजे का ताला तोड़कर मुर्गा दुकान के अंदर से 8 नग बॉयलर मुर्गा, एक नग खाली सिलेंडर , टुल्लू पंप आदि चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर राजकुमार केवट और दुर्योधन केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सामने दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि चोरी का मुर्गा उन लोगों ने पका कर खा लिया था।, गैस सिलेंडर और टुल्लू पंप को छुपा कर रखा था जिनकी निशानदेही पर तुल्लू पंप और खाली गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। गांव के ही राजकुमार केवट और दुर्योधन केवट को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।



