

श्री पीताम्बरा पीठ सुभाष चौक सरकण्डा स्थित श्री ब्रम्हशक्ति बगलामुखी देवी मंदिर में माघ गुप्त नवरात्र उत्सव 22/01/2023 से 30/01/2023 तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर माता श्री ब्रम्हशक्ति बगलामुखी देवी का विशेष पूजन, श्रृंगार,देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक,महाकाली,महालक्ष्मी, महासरस्वती,राजराजेश्वरी,त्रिपुर सुंदरी देवी का श्री सूक्त षोडश मंत्र द्वारा दूधधारियापूर्वक अभिषेक,बगलामुखी मंत्र जाप ब्राह्मणों के द्वारा निरंतर चलेगा। नवरात्र पर्व पर सम्पन्न होने वाले विभिन्न कार्यक्रम इस प्रकार हैं—-
22/01/2023 रविवार—
प्रतिपदा- मंत्र जाप,अनुष्ठान आरंभ प्रतिदिन रुद्राभिषेक ।
26/01/2023 गुरूवार—
पंचमी- सरस्वती जयंती एवं सहस्त्रनाम से पुष्प अर्पण।
30/01/2023 सोमवार—
नवमी- हवन,यज्ञ,कन्यापूजन एवं भंडारा।
31/01/2023 मंगलवार—
दशमी- गुप्त नवरात्र समापन।

