

मुंगेली खर्री पारा में रहने वाले यश प्रताप सिंह ने बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी की। गंदे इरादे से उसके कपड़े खींचने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए गलत मंसूबे से उसे छूने लगा। जब सार्वजनिक सड़क पर युवती ने ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। यश प्रताप सिंह ने जिस युवती के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की वह उसकी पहचान की थी। कई लोगों ने घटना को देखा, जिनके बीच-बचाव करने के बाद यश प्रताप सिंह भाग खड़ा हुआ। इसकी शिकायत पीड़ित युवती ने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने धारा 294 323 506 और 354 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए मुंगेली से यश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
