स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाएगा भाजयुमो, कई कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी गुरूवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बिलासपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
जिला स्तरीय इस आयोजन में प्रातः 7 बजे से प्रतियोगिता पं.देवकीनंदन चौक से प्रारंभ होगी, जो चांटापारा, मेन पोस्ट आफिस, नेहरू चौक, राजेन्द्र नगर चौक, सिविल लाईन रोड, सिविल लाइन थाना के सामने से ईदगाह चौक मिशन हास्पिटल रोड होते हुए कंपनी गार्डन में समाप्त होगी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 5001/- रू, द्वितीय 2001/- रू और तीसरा पुरस्कार 1100/- रू का होगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जो भी प्रतिभागी दौड़ में भाग लेना चाहते है वे सुबह 6 बजे पं.देवकीनंदन चौक में निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। कार्यक्रम प्रभारी केतन सिंह मोबाईल नम्बर 7898884481 एवं विवेक ताम्रकार 9685750000 से संपर्क्र कर सकते है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बिलासपुर जिले के समस्त युवाओं से आव्हान किया है कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में 12 जनवरी को प्रातः 6 बजे पं.देवकीनंदन चौक पहुॅचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!