नाबालिक के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलोक मित्तल

सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने और उस पर छींटाकशी करने के आरोप में 20 साल के मिनीमाता बस्ती जरहाभाटा निवासी संतोष जांगड़े को गिरफ्तार किया है। संतोष पिछले काफी समय से मिनीमाता बस्ती में रहने वाली नाबालिग किशोरी को परेशान कर रहा था। राह में आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी किए जाने से तंग आकर किशोरी ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने धारा 354 और पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए तत्काल आरोपी संतोष जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!