

बिलासपुर। पिछले 5 दिनों से आंध्रा ऐसोसिशन रायपुर के द्वारा विश्व शांति, सुख, समृध्दि, वैभव एवं मानव कल्याण हेतू 5 करोड़ श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई में भारी संख्या में जिसमें अधिकांश महिलाओं के द्वारा पाठ किया जा रहा था। इस दौरान 5,36,80,000 करोड़ श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ किया गया। इस पुण्य कार्य में बिलासपुर श्री राम मंदिर एवं श्री बालाजी मंदिर में महिला भक्तजनों के द्वारा 1,02,06000 करोड़ पाठ किया गया। 5 करोड़ पाठ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सम्मलित किया गया। इस रिकॉर्ड में बिलासपुर के भक्तजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बुधवार दोपहर 2 बजे इस पुण्य कार्य को पुर्णाहुति दी गई। पुर्णाहुति के बाद लगभग 250 भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस पुण्य कार्य को सफल करने के लिये मंदिर समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण जिसमें सर्वश्री आर वीरा स्वामी (अध्यक्ष), पटनायक विपिन प्रसाद (कार्य वाहक अध्यक्ष), एस साईं भास्कर (सचिव), रविकन्ना (सहसचिव), पी धर्माराव (कोषाध्यक्ष), ई सिम्हाचलम (सहकोषाध्यक्ष), पंच प्रबंधक सदस्य (बी शंकर राव, एल श्रीनिवास, आर प्रभाकर राव, जी एस प्रकाश, टी राजेश) एवं भक्तजनों के सहयोग से यह पूण्य कार्य सफल हुआ।
