आनलाईन सटटा संचालकों (महादेव एप) पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही लाखो की रकम बरामद

अंतर्जिला रैकेट संचालक सहित छः अन्य आरोपी गिरफ्तार दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले से जुड़े हुये थे सटटा संचालक

मुख्य सरगना दुर्ग से गिरफ्तार

• आरोपियों के कब्जे से 247000 रू साथ ही 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल को किया जप्त

• जप्त मोबाईल एवं लैपटॉप की कीमत चार लाख पचास हजार कुल सात लाख मशरूका जप्त • मुख्य आरोपी से प्राप्त बैंक खाते में स्थित एक लाख पांच हजार की रकम सीज कराने हेतु पत्राचार किया गया।

• तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अन्य आरोपी की संलिप्तता पाये जाने पर आगे और कार्यवाही की जायेगी।

नाम आरोपी :- 01. युगल साहू पिता शिव शंकर साहू उम्र 26 वर्ष साकिन जरहागांव

बाजारपारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ०ग०,

  1. चंदन साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन धरमपुरा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग०,
  2. हेमराज निषाद पिता अजय कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग छ०ग०,
  3. मनीष सोनवानी पिता नारायण सोनवानी मउ 23 वर्ष साकिन लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग छ०ग०,
  4. चिरंजीव निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन दबलघोर थाना बेरला जिला बेमेतरा छ०ग०. 06. अनिल कुमार निषाद पिता शिव कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग छ०ग०,
  5. खोम लाल वर्मा पिता दुर्योधन वर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग छ०ग०

जप्त मशरूका :- 06 नग लैपटॉप कीमती 3.00 लाख, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल

कीमती 1.5 लाख नगदी रकम 2.47 लाख कुल मशरूका 7.00 लाख रूपये

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा आनलाईन सटटे के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदया कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान थाना तोरवा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक देवरीखुर्द बूटापारा सड़क किनारे स्थित मकान में महादेव एप के जरिये आनलाईन सटटा खिलवाने का कार्य कर रहे है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना तोरवा से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर स्थित मकान पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर तीन युवक को लैपटाप तथा मोबाईल के जरिये सटटा चलाते रंगे हाथ पकड़ा गया जिसमें सटटा संचालक युगल साहू पिता शिवशंकर साहू चंदन साहू तथा हेमराज निषाद को को आनलाईन सटटा खिलाते पकडा गया। जहां आरोपियों के कब्जे से तीन नग लैपटांप तथा मोबाईल एवं नगद रकम जप्त की गई तथा युगल साहू ने बताया कि जिला दुर्ग निवासी मनीष सोनवानी के द्वारा आनलाईन सटटा चलाने हेतु लैपटाप एवं आईडी दिया गया है जो स्वयं भी दुर्ग में आनलाईन सटटा चलाता है तथा उसके द्वारा बिलासपुर के अलावा ग्राम जलबांधा में अन्य युवको को भी लैपटांप एवं मोबाईल लेकर सटटा चलाया जा रहा है। इस सूचना पर थाना तोरखा से पुलिस टीम दुर्ग पहुंचकर रेड कार्यवाही की जहां से मनीष सोनवानी को लैपटॉप में सटटा चलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा उसके द्वारा बताये जाने पर अन्य आरोपी चिरंजीव निषाद पिता नंदकुमार निषाद, अनिल कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद, खोमलाल वर्मा पिता दुर्याधन वर्मा को भी लैपटाप तथा मोबाईल के माध्यम ये सटटा खिलाते पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध 4 (क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त इलेक्ट्रिानिक डिवाईस तथा नगद रकम जप्त किया गया। आगे भी तोरवा पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी प्र.आर अशोक कश्यप, प्रमोद कसेर, महिला आरक्षक ईरफानी, आरक्षक मिथलेश सोनी, उदय पाटले, अनूप किंडो, कमलेश शर्मा, सुनिल सिंह, विवेक चंदेल, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!