कांग्रेस ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती, पखांजूर में दी श्रदांजलि

बिप्लब कुण्डू–14.11.22

ब्लॉक अध्यक्ष बोले पंडित नेहरू ने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया

चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता :- कांग्रेस

पखांजुर–
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती के अवसर पर पखांजूर विधायक कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा समेत कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। उन्होंने कहा पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे। उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी।
साहा ने आगे कहा कि नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। जवाहरलाल नेहरू आर्थिक समानता लाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे। उन्होंने कहा देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

ये रहे मौजूद

बेटीया जोन कांग्रेस अध्यक्ष हर्षित दास, सेवादल जिला सचिव मोतीलाल शील, रंगलाल विस्वास, अभिराज ढाली, इंद्रजीत परामानिक, रंजीत विस्वास समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

More From Author

मुखबिर की सूचना पर ड्रग कारोबारी पकड़े गए, पास से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद

एसडीएम अंतागढ़ द्वारा की जा रही मेटाबोदेली और कड़में जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच, आम नागरिक दे सकते हैं 23 नवंबर तक जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।