


सट्टा खेलाने वाले के उपर तत्काल अंकुश लगाने हेतु उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहूल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री अंजना केरकेट्टा के द्वारा मुखबिर सूचना पर टीम बनाकर तत्काल बिल्हा टाउन में व डोडकी भठा में जाकर रेड कार्यवाही किया रेड कार्यवाही में आरोपी 1. प्रकाश जैसवानी पिता अर्जून जैसवानी उम्र 24 साल निवासी बिल्हा 2. सोनू प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 30 साल निवासी डोडकीभाठा बिल्हा 3. ओमप्रकाश श्रीवास पिता बिसाहू श्रीवास उम्र 26 साल निवासी बिल्हा उक्त तीनो आरोपियो से कोरे कागज में अंक लिखकर रूपये पैसे का दांव लगाते सटटा खिलाते मिला जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची, एंव 2020 रू नगद जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों के उपर 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

पकड़े गए आरोपी
- प्रकाश जैसवानी पिता अर्जून जैसवानी उम्र 24 साल निवासी बिल्हा
- सोनू प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 30 साल निवासी डोडकीभाठा बिल्हा
- ओमप्रकाश श्रीवास पिता बिसाहू श्रीवास उम्र 26 साल निवासी बिल्हा
