

बोदरी स्थिति आशीर्वाद वैली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में आखिरकार दोषी परिवार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया गया। 27 अक्टूबर की सुबह घटी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की। दीपावली के दौरान बैडमिंटन कोर्ट के पास पटाखा फोड़ने से मना करने पर कॉलोनी के दबंग परिवार अरविंद सिंह और कविता सिंह द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई थी।
27 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे जब सोसायटी के अध्यक्ष और शिक्षक नेमेश पांडे जिम में मौजूद थे तो उस वक्त कविता सिंह और उसकी बेटी अंशुका सिंह जिम पहुंच गई। पीछे-पीछे अरविंद सिंह, हर्ष सिंह ,विजय झा आदि भी पहुंच गए। इसी दौरान अंशुता सिंह ने शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चकरभाटा थाने में शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही थी। शिक्षक और सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि दोषी परिवार रसूखदार है, इसलिए पुलिस कार्यवाही करने से बच रही है। इस मामले में एसपी से भी शिकायत की गई थी। बाद में मीडिया में खबर छपने के और बड़ी संख्या में कॉलोनी के सदस्य, महिलाओं समेत थाने पहुंचने के पश्चात पुलिस को एफ आई आर दर्ज करना पड़ा। चकरभाठा पुलिस ने अंशुता सिंह, कविता सिंह, हर्ष सिंह विजय झा, अरविंद सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
सोसायटी के अध्यक्ष नेमेश पांडे ने बताया कि कविता सिंह और अरविंद सिंह का परिवार बेहद लड़ाकू है और कॉलोनी के अधिकांश लोगों के साथ उनका विवाद है। घटना वाले दिन भी इन लोगों द्वारा गाली-गलौज की गई और फिर पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज करा दी गई। यह लोग सोसायटी का मेंटेनेंस खर्च भी नहीं देते लेकिन सभी सुविधाओं का लाभ लेते हैं। कुछ भी कहने पर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, जिससे कॉलोनी वासी इनसे परेशान है।