अवैध रूप से धान भंडारण करने वाले तीन व्यापारियों के ठिकानों पर प्रशासन का छापा, 220 क्विंटल धान जप्त

पेंड्रा ब्यूरो

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने के बाद प्रशासन की लगातार छापे मार कार्रवाई चल रही है इसी कड़ी पर प्रशासन ने आज तीन व्यापारियों के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से भंडारण किये गए 220 क्विंटल धान को जप्त किया है।

दरअसल जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पतेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है,साथ ही व्यपारियो को शख्त लहजे में समझाइस देते हुए शासन ने नियमो का पालन करने के भी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
14:05