


लगातार 12 वे वर्ष हेमू नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेमू नगर द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई है। 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में महा सप्तमी तिथि पर भूतपूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल पहुंचे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर चैतन्य देवियों की आरती उतारी। इस अवसर पर पार्षद अशोक विधानी और पूजा विधानी भी मौजूद रहे।


देवी दुर्गा और मां के अलग अलग स्वरूप में देविया यहां श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही है, जहां मनोकामना दीप प्रज्वलन, सुहागिन महिलाओं द्वारा आरती, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन, डांडिया रास और भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। केंद्र की संचालक बीके लता और बीके उमा द्वारा इस वर्ष भी मनोहरी झांकी आयोजित की गई है जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं।

