

आलोक

रात में महिला को आसरा देने के नाम पर शातिर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर सरकंडा पुलिस ने गिधौरी रतनपुर निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया ,उसके खिलाफ 376 506 323 की धारा लगाई गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे सरकंडा पुलिस ने ढूंढ निकाला।