ट्रक की टक्कर में महिला की मृत्यू के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा , आलापल्ली-आष्टी मार्ग पर ग्रामीणों ने फूंके सुरजागढ़ के 8 ट्रक – 6 ट्रकों के फोड़े कांच, कई घंटों तक महामार्ग की यातायात रहीं ठप, स्थिति तनावपूर्ण

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू -28.9.22

पखांजुर,,
पखांजुर छत्तीशगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गडचिरोली जिला के अहेरी तहसील के आलापल्ली-आष्टी महामार्ग पर दामपुर-शांतिग्राम गांव के पास मंगलवार की शाम 5.30 बजे के दौरान सुरजागढ़ पहाड़ी से लौह की यातायात कर रहें एक ट्रक ने विपरित दिशा से आ रहें एक दोपहियां को जाेरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दोपहियां में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यू होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा खड़ा कर दिया। नागरिकों का आक्रोश देखते ही देखते पूरी तरह बेकाबू हो गया। लोगों ने इस मार्ग पर लौह की यातायात कर रहें अन्य ट्रकों को रोंककर एक के बाद एक ऐसे कुल 8 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही 5 से 6 ट्रकों के कांच भी फोड़ दिये। इस बीच आलापल्ली-आष्टी महामार्ग की यातायात कई घंटों तक ठप रहने और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के आला-अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रण में नहीं आयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांचनपुर निवासी सुभाष जयदार और उनकी पत्नी बिजोली जयदार अहेरी से कांचनपुर अपनी दोपहियां से लौट रहें थे। शाम करीब 5.30 बजे के दौरान इसी मार्ग से कच्चा लोहा भरकर आ रहें सुरजागढ़ पहाड़ी के एक ट्रक ने जयदार दम्पत्ति की दोपहियां को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बिजोली जयदार की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दामपुर और शांतिग्राम के नागरिक सड़क पर उतर गये। लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ कर दी। जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़का और उन्होंने इस मार्ग पर दौड़ रहें सुरजागढ़ पहाड़ी के अन्य ट्रकों को रोंक दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक के बाद एक ऐसे कुल 8 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद लोगों ने 5 से 6 ट्रकों के कांच फोड़कर ट्रकों को क्षति भी पहुंचायी। यहां बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर सुरजागढ़ पहाड़ी के ट्रकों का परिवहन बढ़ गया है। सैंकड़ों की संख्या में इस मार्ग से ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से सड़क हादसों का प्रमाण भी बढ़ गया था। लोगों में इसके पूर्व भी इस यातायात के खिलाफ आक्रोश था, जो मंगलवार को पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। ट्रकों को आग के हवाले करने के बाद भी नागरिक इसी मार्ग पर डटे रहें। घटना की गंभीरता को देखते हुए अहेरी, आष्टी पुलिस थाना की पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया।

More From Author

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक सभा एवं ज्वेलरी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा में हुआ संपन्न…….सांसद,विधायक,एसपी हुए शामिल ……नया संविधान प्रस्ताव पारित…..गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में सराफा कारोबारी की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सराफा कारोबारियों का योगदान– कमल सोनी

जागृत मंच ने ईश्वरचन्द्र विद्यासागर की 202 वीं वर्षगांठ जन्म जयंती कार्यक्रम किया

कार्य की धीमी गति पर टाटा एडवांस्ड को एमडी ने दिया थमाया नोटिस, कंपनी के उच्च अधिकारी को तीन दिन के भीतर वर्क प्लान के साथ उपस्थित होने के निर्देश , शहर में टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड कर रही आईटीएमएस प्रोजेक्ट का काम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts