मुंगेली जिले के डीआरओ सुनील कुमार सिंह मुंगेली में लेंगे बैठक,
कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी मुंगेली प्रवास पर

आकाश मिश्रा


कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी पीआरओ हुसैन दलई ने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी हेतु सुनील कुमार सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है, सुनील कुमार सिंह बस्तर के भी जिला निर्वाचन अधिकारी भी है, उन्हें बस्तर के साथ ही मुंगेली जिले का प्रभार दिया गया। सुनील कुमार सिंह दिनांक 23 जुलाई 2022 को मुंगेली पहुँच कर सुबह 11.30 बजे कांग्रेस भवन मुंगेली में चुनाव संबंधित आवश्यक बैठक लेंगे। जिसमें जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी, जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन के साथ ही मुंगेली जिले के ब्लाक कांग्रेस निर्वाचन के लिए नियुक्त बी.आर.ओ. मुंगेली शहर भूवनेश्वर यादव, मुंगेली ग्रामीण राजेश्वर भार्गव, लोरमी गंभीर ठाकुर, डिंडौरी राजेन्द्र साहू, पथरिया अभय नारायण राय, जरहागांव बिहारी टोडर भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस, जिला कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!