

नाम आरोपी:- 1. पुरूषोत्तम उर्फ छोटे सारथी पिता कन्हैया सारथी उम्र 48 साल साकिन
चिंगराजपारा 2. कैलाश साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 साल साकिन अशोक नगर डी.एल.एस.
कॉलेज के पास थाना सरकंडा बिलासपुर
श्रीमान् उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश पर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा ) श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा हरिशचंद्र टाण्डेकर के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान डी.एल.एस. कॉलेज के पास से आरोपी कैलाश साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 साल साकिन अशोक नगर डी.एल.एस. कॉलेज के पास थाना सरकंडा बिलासपुर के कब्जे से 3.300 किग्रा गांजा तथा प्रभात चौक चिंगराजपारा से आरोपी पुरूषोत्तम उर्फ छोटे सारथी पिता कन्हैया सारथी उम्र 48 साल साकिन चिंगराजपारा के कब्जे से 4.800 किग्रा गांजा कुल दो आरोपियो से 8.100 किग्रा गांजा जप्त किया गया है। जिसे जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपियो के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
