जिला किसान मोर्चा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक बिलासपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारी द्वारा प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देशानुसार किसानों के 2020 से 2021 की धान खरीदी की चौथा क़िस्त किसानों के खाते में 30 से 40 प्रतिशत कटौती की गई है, जिसके विरोध में जिला किसान मोर्चा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक बिलासपुर में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है।


भाजपा किसान मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल समस्त पदाधिकारियों द्वारा, राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30 से 40 प्रतिशत राशि की कटौती की गई है जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित हैं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को छला जा रहा है, किसानों के 2020 से 2021 का चौथे क़िस्त में 30 से 40 प्रतिशत की कटौती किया गया, जिसे लेकर आज जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया एवं किसानों का पूरा पैसा दिया जाना चाहिए या किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।


पुतला दहन में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष कौशिक, जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शिव धुरी, जिला उपाध्यक्ष बिहारी साहू, रतनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, किसान मोर्चा जिला मंत्री अभिजीत पाण्डेय, रतनपुर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, गनियारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, किसान मोर्चा दुर्गेश पाण्डेय, गनियारी मंडल से सोहन लाल वस्त्रकार, बालिका प्रसाद वस्त्रकार, मनोज सिंह ठाकुर, नारद साहू, रविंद्र दुबे, सुमंत जायसवाल, नीरज शर्मा, उमाशंकर, संतोष सिंह ठाकुर, रामा जायसवाल, संतोष तिवारी, महेंद्र निर्मलकर, पवन पाठक, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी पटेल सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!