जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चंद्र शेखर बाजपाई बने नए अध्यक्ष , कमल सिंह ठाकुर चुने गए सचिव, नए पदाधिकारियों का हुआ शानदार स्वागत

जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठित चुनाव में चंद्रशेखर बाजपेई नए अध्यक्ष चुने गए हैं। कुल 1750 मतदाताओं में से शुक्रवार को 69.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। जिला अधिवक्ता संघ नवीन सामुदायिक भवन में संपन्न चुनाव में 52 मतदाताओ ने डाक मतपत्र से मतदान किया तो वहीं शुक्रवार को 1161 मतदाताओं ने बैलेट पेपर से मत डाले थे। शनिवार को मतगणना आरंभ हुई। चंद्रशेखर बाजपेई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी नारायण शर्मा और शैलेश सिंह को पराजित करते हुए अध्यक्ष बने चुने गए। तो वही कुंज बिहारी श्रीवास्तव नए उपाध्यक्ष चुने गए हैं। महिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल बनी हैं।रवि पांडे और रश्मि पांडे को पराजित कर कमल सिंह ठाकुर सचिव नियुक्त हुए हैं ।सह सचिव श्वेता शास्त्री चुनी गई है।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव मनोज पाठक बने हैं तो वही ग्रंथालय सचिव ज्ञानेश्वर सिंह और ग्रंथालय सह सचिव विनय दुबे चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर पीआर श्रीवास को पराजित कर भरत लोनिया काबिज हुए हैं। इसके साथ 7 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं । 1 हरीश चेलकर 2 अंकित शर्मा 3 अमित सोनी 4 मनीष कश्यप 5 अशीष दुबे 6 शशांक उपाध्याय 7 मनीषा नंदी।

शनिवार को मतगणना के पश्चात जैसे-जैसे विजेताओं के नाम सामने आते गए, जश्न का सिलसिला आरंभ हो गया। अबीर गुलाल के साथ फूल मालाओं से लादकर नए पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!