
बिलासपुर। सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रबंधन के अनुसार कैदी बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सोकराम साहू (82) वर्ष 2014 से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सोमवार रात वह बाथरूम गया था, जहां पैर फिसलने से गिर पड़ा। घटना के बाद उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जेल प्रशासन ने बताया कि सोकराम साहू पहले से मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) से पीड़ित था तथा चलने-फिरने में भी असमर्थ था। उल्लेखनीय है कि 29 जून को भी सेंट्रल जेल में एक अन्य बुजुर्ग कैदी की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हुई थी।
