
शशि मिश्रा
बिलासपुर। खेलने के बहाने 5 साल की बच्ची को सूने मकान में ले जाकर दो युवकों ने अनाचार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची 4 जुलाई को दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आई। उस दौरान उसके माता पिता काम करने खेत गए थे। कुछ देर बाद बच्ची घर से खेलने के लिए निकली। इसी दौरान रलिया निवासी चमन सिदार पिता टंगु सिदार 19 साल, विश्राम मरकाम पिता सीताराम 24 साल बच्ची को खेलने का झांसा देते हुए एक सूने मकान में लेकर गए और बारी बारी से अनाचार कर भाग गए। बच्ची रोते बिलखते अपने घर आ गई। शाम को माता पिता घर आए तब बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 65, 2, 70, 2 एवं 4, 9 पाक्सो एक्ट के तहत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
