
शशि मिश्रा
बिलासपुर। भारी बारिश और आसमानी बिजली लोगों के लिए मुसीबत भी सबित हो रही है। कोनी व सेंदरी क्षेत्र में बिजली गिरने के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेंदरी रेत घाट के पास निरतु निवासी धर्मलाल यादव पिता केलाराम यादव की मौत हो गई। बिजली गिरने के कारण आई चोट को लेकर आसपास के लोगों ने 112 को जानकारी दी लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
